राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2022 का हुआ समापन

  • लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022 के तीसरे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित किया।
  • जनप्रतिनिधियों को विधायिकाओं की गरिमा और मर्यादा को बढ़ाने के लिए लगन के साथ कार्य करना चाहिए : श्री ओम बिरला
  • युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास होना चाहिए और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष
  • युवा सकारात्मक परिवर्तन के लिए नए विचारों और प्रयोगों के साथ आगे आ रहे हैं, जो देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है : श्री अनुराग सिंह ठाकुर
  • राष्ट्रीय युवा संसद 2022 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने प्रथम, राजस्थान के डूंगरपुर के श्री सिद्धार्थ जोशी ने द्वितीय और बठिंडा की सुश्री अमरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।