२१ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला में मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को देशवासियों को समर्पित किया।
  • राष्ट्रपति निवास को ‘प्रेसिडेंशियल रिट्रीट’ के रूप में जाना जाता था। लोग इस महीने की 23 तारीख से इसे देखने आ सकते हैं।
  • यह पहली बार है कि मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास के 173 साल पुराने भवन के दरवाजे आम जनता के लिए खोले गए हैं।
  • असम और अरुणाचल प्रदेश ने अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कहा युवा लोक सेवक न्‍यू इंडिया के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोक प्रशासन में उत्‍कृष्‍टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्‍कार भी प्रदान किए।
  • जम्‍मू-कश्‍मीर के पूंछ में आतंकी हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू।
  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर का लैटिन अमरीका और कैरेबियाई देशों की नौ दिवसीय यात्रा शुरू।
  • समूचे पूर्वी भारत में कल से लू की स्थिति में कमी आने की उम्‍मीद।
  • सूडान की रेपिड सपोर्ट फोर्सेस ने ईद-उल-फितर के अवसर पर 72 घंटे के लिए संघर्षविराम की घोषणा की।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र भरने का काम समाप्त।
  • सूडान में भारतीय दूतावास पर हमले के बारे में श्री बागची ने कहा कि दूतावास जिस इलाके में स्थित है वहां संघर्ष बहुत भीषण है। लेकिन हमले की पुष्टि नहीं की जा सकती।
  • गुजरात में नरोदा-पाटिया मामले में विशेष अदालत ने माया कोडनानी सहित सभी आरोपितों को बरी किया।
  • यमन में भगदड में 78 लोगों की मृत्‍यु पर श्री बागची ने शोक व्यक्त किया। उन्‍होंने यमन में संघर्ष जल्‍द ही समाप्‍त होने की आशा व्‍यक्‍त की।
  • सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गैर सरकारी इकाइयों को आधार प्रमाणिकरण अधिकार देने संबंधी नियमों का प्रस्‍ताव किया।