कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम समसपुर में काफी पुराना पौराणिक मंदिर माता दुर्गा का है। जिसमें गांव के दबंग लोग कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं।
पूरे मामले की सूचना ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को दी है। ग्राम प्रधान अनूप कुमार उर्फ मटरू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को दुर्गा मंदिर के परिसर में कब्जा व निर्माण की शिकायत की।
ग्रामीणों के अनुसार दुर्गा माता जी का मंदिर काफी पुराना है। वह आस्था का केंद्र है, जिसमें सुबह सांय पूजा आरती कार्यक्रम होता है। इसके परिसर में गांव के कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पूरे मामले की लिखित सूचना उपजिलाधिकारी संडीला को दी। जिस पर उप जिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही की बात कही। ग्रामीण विजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, मान सिंह, दीपक यादव, अमन सिंह, विनोद दीक्षित, सुभाष सिंह, देवेश सहित सैकड़ों ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता