१० अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरूणाचल प्रदेश के किबिथू में वायब्रंट विलेज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा – किबिथू देश का पहला गांव है – आखिरी नहीं।
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मॉक ड्रिल के अन्तर्गत कोविड से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप की संख्या तीन सौ गुना बढी।
  • महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को महिलाओं, युवाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।