- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी विभागों में 71 हजार नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
- भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ देशभर में विज्ञान से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए साइंस-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पहली एस-20 बैठक 30 और 31 जनवरी को पुद्दुचेरी में आयोजित की जाएगी।
- पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का तीन दिन का वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू।
- सरकार ने बैंकरों का आह्वान किया है कि वे आकांक्षी जिलों में आबादी वाले सभी गांवों के पांच किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक बैंक उपलब्ध करायें।
- कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत पिछले नवंबर में करीब 19 लाख नए कर्मचारियों को जोडा गया।
- केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2022 आयोजित करने के निर्णय के लिए कर्मचारी चयन आयोग के प्रयासों की सराहना की।
- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल, आर्थिक कारणों से बारह हजार कर्मियों की छंटनी करेगी।
- भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में पूल-बी में जर्मनी ने कोरिया को सात-दो से और बेल्जियम ने जापान को सात-एक से हरा दिया है।
- ओडिसा में एफ.आई.एच. पुरुष विश्वकप हॉकी में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से और बेल्जियम ने जापान को 7-1 से हराया।