२० मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्‍व की खाद्य, स्वास्थ्य और विकास से जुडी समस्‍याओं के समाधान के लिए 10 सूत्री कार्ययोजना का आह्वान किया।
  • श्री मोदी ने कहा कि पृथ्‍वी के हित में मिलकर काम करना और स्वास्थ्य सेवा, आरोग्‍य तथा खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों की चुनौतियों का समाधान करना महत्वपूर्ण है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में क्‍वाड सम्‍मेलन में कहा – विश्‍व के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और सफलता महत्‍वपूर्ण।
  • क्वाड नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद के सभी स्‍वरूपों और हिंसक उग्रवाद की स्पष्ट निंदा की है। आज एक संयुक्त बयान में मुंबई के 26/11 और पठानकोट में के हमलों सहित आतंकवादी हमलों की निंदा की गई।
  • ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका के नेताओं ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं होना चाहिए। उन्होंने संवाद और कूटनीति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।।
  • प्रधानमंत्री ने जी-7 सम्‍मेलन के मौके पर फ्रांस, अमरीका और यूक्रेन के राष्‍ट्रपतियों और जापान के प्रधानमंत्री सहित विश्‍व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठके की।
  • कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार उप-मुख्‍यमंत्री बन गए हैं।
  • राज्‍यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरू के कंठीरव स्‍टेडियम में उन्‍हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।।
  • कर्नाटक मंत्रिमण्‍डल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए पांच वायदों को पूरा करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया।
  • भारत ने शंघाई में विश्‍वकप तीरंदाजी के दूसरे दौर में तीन स्‍वर्ण और एक कांस्‍य पदक जीता।
  • महिला सिंगल्स कम्पाउंड वर्ग में अवनीत कौर ने तुर्की की इपैक तौमरूक को 147-144 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
  • और, आईपीएल में दिल्‍ली में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को 77 रन से हराकर प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाइ किया।