- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी पहुंचे, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- जी-20 के पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुरू।
- मुंबई में जी-20 की पर्यावरण और जलवायु स्थायित्व कार्य समूह की बैठक में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और चक्रीय अर्थव्यवस्था पर भारत की प्रतिबद्धता पर जोर।
- सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सिस के बीच सात दिन के संघर्षविराम पर सहमति, आज रात से लागू।
- मौसम विभाग का देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में अगले चार दिन में तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट का अनुमान।
- और, आई.पी.एल. क्रिकेट में कल पहले क्वालीफायर में, गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने, बुधवार को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से।