२७ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। श्री मोदी ने कहा जीवन में सुगमता केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
  • संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मुद्दे पर आज भी हंगामा जारी रहा।
  • गृह मंत्रालय, मणिपुर वायरल वीडियो मामले को सीबीआई को सौंपेगा।
  • भारत ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी करने पर चीन का कडा विरोध किया।
  • उच्‍चतम न्‍यायालय ने संजय कुमार मिश्रा को 15 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक बने रहने की अनुमति दी।
  • मुंबई में फिर मूसलाधार बारिश। तेलंगाना के वर्षा प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान तेज।