- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने भूटान के सामाजिक आर्थिक विकास में भारत के पूर्ण समर्थन और अतिरिक्त ऋण सुविधा देने का आश्वासन दोहराया।
- राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की 16 दिन से जारी हड़ताल समाप्त हो गई।
- सिक्किम में गंगतोक-नाथुला मार्ग पर हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मृत्यु। अब तक 23 लोगों को बचाया गया।
- रक्षा प्रवक्ता ने कहा है कि 20 से 30 पर्यटक सहित छह वाहनों के बर्फ में दबे होने की आशंका है।
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा पर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
- भारत की जी-20 अध्यक्षता में दूसरी जी-20 महिला सशक्तिकरण बैठक आज तिरुवनंतपुरम में शुरू हुई।
- तीन दिन की बैठक का आयोजन केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय कर रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बैठक का विषय ‘महिला सशक्तिकरण: निवेश और अर्थव्यवस्था है।
- विश्व बैंक ने कहा – चालू वित्तवर्ष के दौरान भारत में मुद्रास्फीति और कम होकर 5.2 प्रतिशत पर आ जाएगी।