२८ फरवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्‍येन्‍द्र जैन का मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा, मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्‍तीफा स्‍वीकार किया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चन्‍द्रयान-तीन मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन की परीक्षण उडान सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न की।
  • विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा – भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए महत्‍वपूर्ण साबित होगा।
  • जी-20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक कल से नई दिल्‍ली में।
  • केंद्र ने गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एक राष्‍ट्रीय कार्य योजना जारी की।
  • विश्‍व के सबसे लम्‍बे नदी क्रूज गंगा विलास ने आज असम के डिब्रूगढ में अपनी यात्रा पूरी की।