- विदेशमंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर कनाडामें जश्न मनाये जाने की घटना की निंदा की । उन्होंने कहा – कनाडा में अलगाववादियों और चरमपंथियों को समर्थन दिया जाना दोनों देशों के संबंधोंके लिए अच्छा नहीं ।
- मणिपुरमें स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में । पिछले 48 घंटे में किसी हिंसक घटना की खबरनहीं।
- राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मू ने सर्बिया के कारोबारी जगत से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेशकी अपार संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
- उत्तरीअफगानिस्तान में मारे गये मंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान हुए विस्फोट में 15लोगों की मौत।
- भारतके साथ ओवल में विश्व क्रिकेट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत, भारत की खराब शुरुआत।
- और फ्रेंचओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में कैरोलिना मुखोवा और आर्यना सबालेंका तथा इगा स्वियातेक और बेत्रीज़ हद्दाद माइआ केबीच मुकाबला जारी।