- गृहमंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रशासन को समूचे मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश।
- निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत में होने वाले पांच विधानसभा चुनावों से पहले चरणबद्ध तरीके से ईवीएम और पेपरट्रेल मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू की!
- मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा – डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ने से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर साढे छह से सात प्रतिशत रहने का अनुमान।
- ऑस्ट्रेलिया ने नाजी प्रतीकों पर राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
- फ्रेंच ओपन टेनिस के पुरूष सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल में कैस्पर रुड का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से। पहला सेमीफाइनल कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच के बीच जारी।
- और क्रिकेट में, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढत।