- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारत का बैंकिग क्षेत्र दुनिया के सबसे मजबूत बैंकिंग क्षेत्रों में से एक है।
- पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान।
- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुई। तलाश और बचाव अभियान जारी।
- आतंकियों को धन उपलब्ध कराने के मामले में दोषी यासीन मलिक की उच्चतम न्यायालय में उपस्थिति को लेकर दिल्ली की तिहाड़ जेल के चार अधिकारी निलंबित।
- और, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, कोरिया ओपन बैडमिंटन के पुरुष डबल्स के फाइनल में।