८ अगस्त २०२३ के मुख्य समाचार

  • लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा हुई। बहस कल भी जारी रहेगी।
  • संसद ने अंतर सेना संगठन, नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग, राष्‍ट्रीय प्रबंधन संस्‍थान अधिनियम में संशोधन और दंत चिकित्‍सा आयोग से जुडे चार विधेयक पारित किए।
  • निर्वाचन आयोग की छह राज्‍यों में विधानसभा की सात सीटों पर पांच सितम्‍बर को उपचुनाव कराने की घोषणा।
  • फ्रांस का 2030 तक तीस हजार भारतीय विद्यार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्‍य।
  • भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच गयाना में जारी।