साहित्य संगम संस्थान की भव्य लाइव काव्य गोष्ठी संपन्न

-राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

दिल्ली – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य संगम संस्थान द्वारा रविवार को शाम चार बजे से गूगल मीट पर लाइव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे तीस से अधिक कवि, कवियत्रियों ने भाग लिया |

जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु असम से गुजरात तक चारों दिशाओं से कवियों के काव्य पाठ ने साहित्य संगम संस्थान में इतिहास रच दिया | देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाओं ने ऐसा समा बांधा की सब मंत्रमुग्ध हो गए।। साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ अपनी शुभकामनाओं के साथ किया तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे आ.प्रदीप मिश्र अजनबी एवम आ.कुसुमलता कुसुम जी ने काव्य गोष्ठी की कमान संभाल पूरे चार घंटे सभी को अपने कुशल संचालन से बांधे रखा | साहित्य संगम संस्थान की समस्त इकाइयों के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सह अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष ने इस काव्य गोष्ठी में भाग लिया और अपनी अपनी इकाई का नाम रोशन कर साहित्य संगम संस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में नाम दर्ज करा दिया |

अंत में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष आ.कुमार रोहित रोज की ओजपूर्ण गजल ने सबकी थकान ही मिटा दी सब पुन: उसी जोश में आ गए और देश भक्ति में डूब गए कुमार रोहित रोज ने सभी कवियों ,संचालकों का आभार व्यक्त कर भविष्य में पुन: ऐसे आयोजन की घोषणा की| साहित्य संगम संस्थान की यह काव्य गोष्ठी का लाइव प्रसारण फेसबुक पर भी दिखाया जा रहा था जिससे सभी सदस्य उसका लाभ उठा सके ।