विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड से नवाजा गया

नशा मुक्ति अभियान पदाधिकारी कृष्णकांत मिश्र जी के जन्मोत्सव पर 1001 रचनाकारों को किया सम्मानित

(राजेश पुरोहित, भवानीमंडी)

दिल्ली:- देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा नशा मुक्त समाज अभियान कौशल का भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। बुधवार को संस्थान के नशा मुक्ति अभियान के पदाधिकारी कृष्णकांत मिश्र के जन्मदिन को मनाकर 1001 रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवम्बर को संस्थान के फेसबुक मंच पर नशा मुक्त समाज अभियान कौशल का के अंर्तगत ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पहले दिन 533 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया जिसमें नेपाल यू ए ई सहित भारत के 16 राज्यों के कवि कवयित्रियों ने समाज मे व्याप्त नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए नशे से समाज को होने वाली हानियों व दुष्प्रभाव के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जुड़ी काव्य रचनाओं का काव्य पाठ किया। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मन्त्री कौशल किशोर जी की प्रेरणा से संस्थान ने विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन के जरिये देश को नशामुक्त बनाने की अनूठी पहल की है। इस कार्य मे साक्षात्कार संगम मंच की अधीक्षिका कवयित्री उमा मिश्रा प्रीति, संगम सुवास नारी मंच की अधीक्षिका कवयित्री छाया सक्सेना, कवयित्री संगीता मिश्रा, संस्थान के महासचिव कविराज तरुण सक्षम, कवि कुमार रोहित राज, मिथलेश सिंह, आशीष पांडे जिद्दी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित जी का विशेष सहयोग रहा।

नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु काव्यपाठ के आयोजन ऑनलाइन वीडियो काव्य प्रस्तुति के उत्कृष्ट प्रतिभागियों की वीडियो प्रस्तुति को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है इस हेतु अभी तक साहित्य संगम संस्थान द्वारा बुधवार को नशामुक्ति मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र जी के जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाते हुए 1001 रचनाकारों को अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। रचनाकारों में अपार उत्साह है। गाँव गाँव शहर शहर नशामुक्त समाज बनाने की अलख जगाई जा रही है।