मंत्री डॉ० संजय निषाद का निषाद समाज के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत

कछौना, हरदोई। हरदोई जाते समय कछौना में निषाद समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ० संजय निषाद का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मंत्री डॉ० संजय निषाद ने कहा मछुआरा समाज को विभिन्न योजनाओं में जोड़कर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, धीरेंद्र कश्यप, संतराम कश्यप, विनय कश्यप, मुकेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप आदि दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह व स्वागत से मंत्री जी काफी अभिभूत नजर आये।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता