बिहार चुनाव में एन०डी०ए॰ की जीत से गद्गद कार्यकर्त्ताओं ने एक-दूसरे को खिलायी मिठाई, दी बधाई

कौशाम्बी। बिहार चुनाव में भाजपानीत एन०डी०ए० की प्रचंड जीत की खुशी में नगर पंचायत अजुहा के मनोनीत सभासद सौरभ केसरवानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाईयां दी। उन्होने कहा कि बिहार चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत का परचम लहराकर सरकार बनाएगी।

जीत की खुशी में मनोनीत सभासद विजय कुमार पटेल पंडित बीज वाले, संतोष विश्वकर्मा, जीत लाल गुप्ता, गया प्रसाद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता जहाजी, हर्ष केसरवानी, अजय कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट