भाजपा समर्थित सपा विधायक नितिन अग्रवाल बने विधानसभा उपाध्यक्ष

हरदोई सदर से भाजपा समर्थित सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने सपा के आधिकारिक विस उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा को बड़े अन्तर से पराजित कर विधानसभा उपाध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है। नितिन कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं।

नितिन अग्रवाल देश के सबसे बड़े विधायी राज्य की विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वह युवा हैं और लगातार तीसरी बार विधानसभा के सदस्य चुने गये हैं। वह पूर्व में राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी संभाल चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा-अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व अन्य नेताओं ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर विजयी नितिन अग्रवाल को बधाई दी।