कछौना, हरदोई : कोतवाली कछौना के अंतर्गत प्रशासन की अनदेखी के चलते गांव-गांव ढोंगी बाबा व मौलवी की दुकानें चल रही हैं। जहां पर यह लोग भोले-भाले लोगों को जाल में फंसा कर मानसिक व आर्थिक शोषण करते है। लोग उनकी बातों में आकर आँख मूँदकर भरोसा कर रहे हैं। जिसके चलते आए दिन अनहोनी घटना घटती रहती हैं।
बताते चलें स्वास्थ्य व्यवस्था लचर होने के कारण व कोविड-19 महामारी के चलते लोगों के सामने रोजगार के संकट के कारण अवसाद के लोगों में इजाफा है। जिसका फायदा गांव गांव में स्थित ढोंगी तांत्रिकों की दुकानें चल रही हैं। वह झाड़-फूंक के नाम पर सभी बीमारी का इलाज का दावा करते हैं। भोले भाले लोग व अशिक्षा के कारण उनके झूठ फरेब में फंसते चले जाते हैं। छोटी बीमारियों को धीरे-धीरे बड़ा बना देते हैं। वह काफी समय बाद खुद को ठगा महसूस कहते हैं। धार्मिक आस्था जोड़ देने के कारण जागरूक नागरिक विरोध नहीं कर पाते हैं। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कनौजिया ने बताया इन ढोंगी तांत्रिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करनी चाहिए। 21वीं सदी में इस तरह की चीजों का बढ़ावा काफी शर्मनाक है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता