डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रैली को किया रवाना

मंझनपुर चौराहे से आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रैली को जिला अधिकारी अमित सिंह व एसपी अभिनंदन ने रैली का शुभारंभ करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यातायात प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा अनुसार रैली का शुभारंभ किया गया । जिसको मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा ऑनलाइन संबोधन किया गया । जिसका उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना है । और हर हाल में लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना है । ये पैदल रैली मंझनपुर चौराहे से शुरू होकर पश्चिम सरीरा में समाप्त हुई है।