शाहाबाद से सिरोमन नगर जाते समय हुआ हादसा, बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत  

             शाहाबाद से शिरोमणि नगर रिश्तेदारी जाते समय रास्ते में गडरिया नगर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मचा है।
             शाहाबाद कोतवाली के मिठनापुर निवासी लक्ष्मीनारायण 4 मई की शाम को बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी शिरोमणि घर जा रहे थे।रास्ते में गडरिया नगर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार लक्ष्मीनारायण गंभीर रुप से जख्मी हो गए सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कर लखनऊ रेफर किया लखनऊ ले जाते समय लक्ष्मीनारायण ने रास्ते में दम तोड़ दिया इस से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों के मुताबिक मृतक दो भाइयों में बड़ा था छोटा भाई हरीशरण है।