हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र के ककेड़ी चौराहा के पास टेंपो की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षामित्र जख्मी हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
सुरसा थाना के चांदेपुरवा मजरा पेंग निवासी राकेश पिहानी के इटारा गांव में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था।गुरुवार की सुबह बाइक से पढ़ाने के लिए विद्यालय जा रहा था।इसी बीच रास्ते में ककेड़ी चौराहा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। जिसे परिजनों में मातम पसर गया।परिजनों के मुताबिक राकेश के 2 पुत्र हैं चार भाइयों में छोटा था।