कालाबाजारी को जा रहा सरकारी राशन पकड़ा गया

  • -राशन के साथ कोटेदार भी लिया गया हिरासत में
  • -राशन माफिया प्रदीप गुप्ता का रिस्तेदार है कोटेदार

राशन माफिया प्रदीप गुप्ता के रिश्तेदार का एक ट्राली सरकारी राशन पुलिस ने पकड़ा है। राशन की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

देहात कोतवाली पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली पर सरकारी राशन जि सपर करीब 100 बोरी गेंहू लदा था जा रहा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि यह राशन सरकारी है तो पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी गयी तो खाद्य विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली व कोटेदार को कोतवाली देहात पुलिस की सुपुर्दगी में दिया। बताया जाता है कि यह राशन कालाबाजारी को जा रहा था और ट्राली पर सरकारी राशन गेंहू लदा था। यह राशन अहिरोरी विकासखंड के गोंडाराव रोहापार ग्रामसभा का है। बताया जाता है कि कोटेदार कमलेश राशन माफिया प्रदीप गुप्ता का करीबी रिश्तेदार है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में अब कार्यवाही पूर्ति निरीक्षक करेंगे।