‘एक जनपद – एक उत्पाद’ योजना का आज होगा का शुभारंभ

‘एक जनपद – एक उत्पाद’ योजना के क्रियान्वयन को योगी मन्त्रिमण्डल की मंजूरी मिल गयी है । प्रदेश के हर जिले से एक खास उत्पाद की देश – विदेश में मार्केटिंग की जाएगी । उत्पादों की लोकप्रियता व ब्रांडिंग के लिए लोगो तैयार किए जाएंगे और ई-पोर्टल भी बनाया जाएगा । योजना से हर साल 5 लाख रोजगार सृजित होंगे ।

‘एक जनपद – एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थापित होने वाली नई इकाइयों का वित्त पोषण मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार योजना व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि से डबटेलिंग के माध्यम से किया जाएगा । मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ आज ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना का शुभारंभ करेंगे । लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में हर जिले के खास उत्पाद से संबंधित दुकान की शुरुआत होगी ।