आईजी जय नारायण सिंह ने प्रधानों, सभासदों व लोगों के साथ की बैठक कर कहा ग्राम सुरक्षा समितियों को किया जाए एक्टिव

एसपी ने कहा कि असलहा लेकर कर सकते हैं सुरक्षा समितियों की सहायता, बदमाशों का डटकर करें मुकाबला

      अचानक पहुंचे आईजी जय नारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहाकि सभी अधिकारी ग्राम सुरक्षा समितियों को एक्टिव करने में लगे जिससे अपराधों और अपराधियों पर नजर और तेज तरीके से रखी जा सके।
      लखनऊ में लगातार हो रही वारदातों को लेकर हरदोई में भी पुलिस चौकसी के मूड में दिखी।इसी सिलसिले में आईजी सण्डीला कोतवाली पहुंचे।यहां उन्होंने प्रधानों के साथ सभासद व अन्य लोगों के साथ बैठक किये और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र से कहाकि जिले के सभी थानाध्यक्षों से ग्राम सुरक्षा समितियों के एक्टिव करने पर जोर दिया जाए।उन्होंने कहा कि वह खुद सक्रिय रहकर उनका भी सहयोग लें। ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
      एसपी ने जिले के सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि वह ठंड के मद्देनजर गंभीर हो जाएं। इसमें उनकी हल्की सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वह बीट वर्क का उचित ढंग से निर्धारण करें और उसके अनुरूप कार्य करें। उन्होंने वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए। इसके अलावा शातिर अपराधियों की निगरानी भी की जाए कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय तो नहीं है। उनकी सक्रियता जनता के लिए जोखिम बन सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी थानाध्यक्ष ग्राम समितियों को उपयोग में लाएं। जरूरत पड़े तो उसका पुनर्गठन करें, ताकि छोटी-छोटी जानकारियां भी पुलिस के संज्ञान में आये। इतना ही नहीं क्राइम कंट्रोल के लिए उनसे मदद मांगी जाए। उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक हैं। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी थानाध्यक्ष नयी व्यवस्था के तहत काम करने के लिए खुद को अपडेट कर लें। उनकी सक्रिय भूमिका से ही नागरिकों को सुकून मिल सकेगा।एसपी ने कहाकि लायसेंसधारी सुरक्षा समितियो की सहायता करें अगर किन्ही कारण वश लायसेंसधारी निष्क्रिय है तो उसका पुत्र भी सछम तरीक़े से पिता का असलहा लेकर सुरक्षा समितियो की सहायता कर सकते है।उन्होंने कहाकि सभी लोग बदमाशो का डटकर मुकाबला करें पुलिस सभी के साथ खड़ी रहेगी लेकिन निजी रंजिश न निकाले।