हरदोई : अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर हरदोई पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वामा सारथी नर्सरी द्वारा प्रदत्त पौधा रोपित किया व सभी लोगो से पर्यावरण को बचाने के लिये एक ऐसा पौधा रोपित करने की अपील की ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में यह पौधा एक वृक्ष का रुप लेकर हमारे पर्यावरण को एक नया रुप देगा । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी अशोक का पौधा रोपित किया । वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए उचित सामाजिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखा गया ।