युवा कवि हिमांशु चतुर्वेदी ने किया वर्षा ऋतु विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका के वर्षा ऋतु विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया।

ऑनलाइन विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि युवा कवि/साहित्यकार हिमांशु चतुर्वेदी ने साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02,अंक 35 वर्षा ऋतु विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि कवयित्री राजेश चौरसिया बाल कवयित्री सुलभा नागर विशेष सानिध्य अतिथि गीतकार राकेश थावरिया व युवा कवि कुलश्रेष्ठ शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि युवा कवि/साहित्यकार हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले लंबे समय से डॉ. पुरोहित साहब ऑनलाइन के माध्यम से साहित्य की धारा अनवरत बहा रहे हैं। सभी कवि गणों द्वारा अनवरत अपनी रचनाओं से साहित्य से सरोबार ये माहौल निश्चित रूप से समाज को नई प्रेरणा नई ऊर्जा देने का काम करता है। समारोह में बाल कवयित्री गीतकार राकेश थावरिया कुलश्रेष्ठ शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।