मछली पालन हेतु दस वर्षीय तालाब पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन

तहसीलदार सदर आर0 ए0 वर्मा ने सूचित किया है कि तहसील सदर की विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित तालाबों में मछली पालन हेतु दस वर्षीय तालाब पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन 18 दिसम्बर को तहसील सदर में अपरान्ह दो बजे किया जायेगा । उन्होने बताया कि सदर तहसील के राजस्व ग्राम भीठादान, खेरिया, तत्यौरा, थोकखाला, शाहपुर विनौरा, बूढृागांव, कौथेलिया, सहिजना, पुरवा हफीजुद्दीनपुर, दहिगंवा, कोर्रिया, अटवा असिगंवा, रावबहादुर, विजगवां, मुरवा, कपूरपुर चौधी, मुरवा, टोलवा आटदानपुर, काकूमऊ , बेहटा सैंती , बावन , अटवा असिगंवा तथा बोझवा में स्थित तालाबों का आवंटन किया जायेगा ।