|
पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज में पी.बी.आर. विज्ञान क्लब (सम्बद्ध विज्ञान प्रसार) व पी बी आर ऊर्जा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण पर विचार गोष्ठी व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र/ छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न उपाय सुझाए एवं ऊर्जा संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया । सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभा संचालन प्रदीप नारायण मिश्र प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने किया। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या कु .इन्द्रा देवी, राजीव कुमार मिश्र, बी.पी.अवस्थी व आनन्द द्विवेदी व समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
|