तालाब आबंटन शिविर का आयोजन 20 जनवरी को

तहसील सदर रामआसरे वर्मा ने सूचित किया है कि तहसील सदर की विभिन्न ग्रामसभाओं में स्थित तालाबों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन हेतु तालाब आबंटन शिविर का आयोजन 20 जनवरी 2018 को अपरान्ह 02 बजे तहसील सदर में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम जरैरा, खेरिया, तत्यौरा, थोकखाला, शाहपुर बिनौरा, उदरापचलाई, सहिजना, अटवा असिगाँव, रावबहादुर, तुुन्दवल, खेरवा महमूदपुर, टडियावां, केशवन, सिहौना, भराँव, हुसियापुर, भदैचा, सैंचामऊ, बरौली, सिकरोहरी, बहोरवा, अर्न्धरा, दलेलपुर, दहीती सल्कूपुर, भुजवा, सुहासा, देवियाफत्तेपुर, गोड़ाधार, कोट, टोलवा आंटदानपुर, बेहड़ा, भुजवा, सिकरोहरी तथा म्यौनी में स्थित तालाबों का आवंटन शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को किया जायेगा।