हमारे ऊर्जावान कार्यकर्त्ता ही हैं संगठन की रीढ़ : सुनील बंसल

कछौना (हरदोई) : भाजपा विधायक सण्डीला राजकुमार अग्रवाल के निजी आवास पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का विधायक राजकुमार अग्रवाल व पैक्सफेड के निदेशक आशीष अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रदेश संगठन मंत्री कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा आप सभी संगठन की रीढ़ हैं। पूरे मनोयोग से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर संगठन को मजबूती दें।

इस अवसर पर विधायक बिलग्राम आशीष सिंह आशू, जिला अध्यक्ष सौरव मिश्रा उर्फ नीरज, युवा मोर्चा के जिला मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, अखिल भारतीय संगठन की सक्रिय टीम, ग्राम प्रधान गण, विधायक प्रतिनिधि सिद्ध पाल उर्फ सिद्धू, राजवीर सिंह (रानू), रवि वर्मा, सत्यम सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता