गैरहाजिर रहे मतदान कार्मिकों पर कार्यवाही तय, दर्ज़ की जाएगी एफआईआर

सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि मतदान कार्मिक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से 12 अप्रैल की सायंकाल तक अनिवार्य रूप से अवगत करायें ।

राजकीय इंटर कालेज हरदोई में चल रहे प्रशिक्षण में दिनांक-06, 07 एवं 08 अप्रैल 2021 को बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व, बाल विकास, पशु, उपायुक्त मनरेगा, शारदा नहर, नगर पंचायत पाली, जिला पंचायत, विद्युत, समाज कल्याण, नलकूप आदि विभागों के पीओ-1, पीओ-2 तथा पीओ-3 कुल 173 अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक आकांक्षा राना ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त मतदान कार्मिको के विरुद्ध उ0प्र0 पंचायतीराज अधिनियम की धारा एवं भारतीय दण्ड संहित की धारा 174 के उल्लंघन की कार्यवाही करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर और अनुशासनहीनता में कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से 12 अप्रैल 2021 की सायंकाल तक अनिवार्य रूप से अवगत करायें तथा समय से अवगत न कराने पर निर्वाचन में व्यवधान मानते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उत्तरदायी माने जायेगें।

उन्होने मतदान में लगे सभी पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान कार्मिकों से कहा है कि अपनी पाली शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंच कर मतदान सम्बन्धी समस्त जानकारियों को बारीकी से समझे और मतदान शान्ति पूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न करायें। उन्होने कहा है कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन डायरी के साथ मतदान सामग्री से सम्बन्धित थैला अवश्य प्राप्त कर लें और अगर मतदान के संबंध में किसी बिन्दू पर जानकारी समझ में न आये तो मास्टर टेªनर से पुनः समझ लें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के विरूद्व प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।