भारत और विएतनाम के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग महत्‍वपूर्ण और प्रभावी स्‍तम्‍भ

भारत और विएतनाम ने इस बात पर सहमति व्‍यक्‍त की हैं कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग, दोनों देशों की व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी का महत्‍वपूर्ण और प्रभावी स्‍तम्‍भ हैं। कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विएतनाम के राष्‍ट्रपति चन दाई क्‍वांग के बीच वार्ता के बाद जारी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में हुई प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की स्‍पष्‍ट रूप से निंदा की है।