शंकरलाल विद्यालय में मनाई गयी पटेल जयंती

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- गुरुवार को नगर के शंकर लाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल
की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने पटेल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष अवस्थी ने पटेल के व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि एक बार श्रद्धेय पटेल जी की आंख के पास फोड़ा निकल आया तो किसी ने उन्हें सलाह दी कि लोहे की रॉड को गर्म करके फोड़े में लगा दे और श्रद्धेय पटेल जी ने बिल्कुल वैसा ही किया तब उन्हें लौहपुरुष के नाम की उपाधि प्राप्त हुई ।

विद्यालय के अध्यापक अमित अग्निहोत्री ने भी पटेल के व्यतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला। इस मौके पर उत्तम मिश्रा, संतोष दीक्षित, अर्चना अवस्थी, राममोहन मिश्र, राहुल कुशवाहा, शोभा शुक्ला, पिंकी मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, अनूप त्रिवेदी, गोविंद बाजपेई, कुलदीप त्रिवेदी, अतुल अवस्थी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।