समय से आयकर जमा करने वालों को सम्मानित किया जायेगा : आशीष वर्मा, मुख्य आयकर आयुक्त यूपी पूर्वी

रिपोर्टर- सिद्धांत सिंह

लखनऊ के आयकर विभाग कार्यालय में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त यूपी पूर्वी आशीष वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि चार बार आयकर जमा किया जाता है।

आयकर अधिनियम के अंतर्गत चार बार आयकर का भुगतान किया जा सकता है। 15 जून, 15 सितंबर, 15 दिसंबर और 15 मार्च तक जमा किया जा सकता है। कुल मिलाकर 15 मार्च तक सारा टैक्स देना पड़ता है। सभी आयकरदाताओं का ये दायित्व है कि अपनी गणना कर ले और समय से भुगतान कर दे। जो लोग समय से कर नहीं जमा करेंगे उनको ब्याज देना पड़ेगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि पूरे देश के साथ आयकर विभाग भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आयकर अच्छा जमा करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। यही नहीं आजादी महोत्सव के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। आजादी महोत्सव अप्रैल 2022 तक चलेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को योग दिवस होगा।