पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई के वर्तमान व पुरा छात्रों के साथ रसायन शास्त्र के प्रवक्ता प्रदीप नारायण मिश्र ने 47वीं जवाहरलाल नेहरू मण्डलीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद को गौरवान्वित किया है ।
वर्तमान में कक्षा 10 के छात्र रजनीश सिंह ने प्रदीप नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में क्रियाकारी मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है । जबकि प्रदीप नारायण मिश्र ने शिक्षक संवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पटेल कॉलेज की गौरवमयी आदर्श अध्यापक की परिपाटी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है ।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी एवं राजकीय जुबिली कालेज के प्रधानाचार्य व कालेज के पुरा छात्र डा. नीरज वर्मा (सह-समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, लखनऊ) ने संयुक्त रूप से प्रदीप नारायण मिश्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि कॉलेज के वर्तमान व पुरा दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए आगे की शैक्षिक प्रतियोगिताओं में और अच्छा करने का आश्वासन भी देता हूँ ।