पुलिस अधीक्षक ने 24 घण्टे के अन्दर बालिका की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए किया पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि विगत 29 नवम्बर 2019 को थाना सुरसा के ग्राम कमरोली में शिव मंदिर के पीछे विश्राम कुशवाहा के खड़हल के दक्षिण में एक 07 वर्षीय बालिका का शव मिला था ।जिसकी पहचान वादी अरविन्द पुत्र सोबरन लाल रैदास निवासी कमरोली थाना सुरसा ने अपनी पुत्री के रूप में की ।

वादी द्वारा बताया गया कि मेरी पुत्री कल रात गांव में ही एक शादी में गयी थी जो वापस नहीं आयी । हम लोग उसे पूरी रात ढूढ़ते रहे, परन्तु आज सुबह मेरी लड़की का शव उक्त स्थान पर मिला है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0-327/19 धारा 376/302 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया और जिसके अनावरण हेतु उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सुरसा व उनकी गठित टीम को लगाया गया । 30 नवम्बर 2019 को प्रभारी निरीक्षक सुरसा व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनोद कुमार चैरसिया पुत्र सुन्दर लाल नि0 कन्थरी थाना मल्लावां को ग्राम महुराकलां तिराहे के पास शराब ठेके के सामने से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई की शादी में आया था और मृतका को चाऊमीन देने के बहाने शिवमंदिर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी ।

उक्त घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करने वाली थाना सुरसा पुलिस पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा, उप निरीक्षक जावेद अख्तर, अनुपम भदौरिया, कांस्टेबल हरेन्द बालियान, प्रशुन वर्मा, मन्जेश कुमार तथा रमाशंकर का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।