भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के बोली विकास मंच ने संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान से सम्मानित किया।
पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान मंच द्वारा आयोजित आंचलिक बोलियों के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आंचलिक बोली में शानदार प्रस्तुति देकर उत्कृष्ट भूमिका हेतु प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि संतोष पांडेय सरित, मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीश राजवीर सिंह मन्त्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पंच परमेश्वर कैलाश मण्डलोई के कर कमलों से प्रदान किया गया।
समारोह में सचिव कविराज तरुण सक्षम,संचालक राजेश कुमार तिवारी रामू, लता खरे,दीपाली पांडेय दीया कल्पना खूबसूरत ख्याल प्रकाशचन्द्र पिड़वा सहित मंच पर आंचलिक बालियों के वरिष्ठ कवि मौजूद थे।
पुरोहित को इस उपलब्धि हेतु संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों के अतिरिक्त दैनिक मीडिया फ़ॉर यू,अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,मधुशाला, बिहार साहित्यिक टाइम्स ,शीर्षक साहित्य परिषद ,आगमन सहित देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं के रचनाकारों ने बधाइयाँ प्रेषित की है।