साहित्य संगम संस्थान असम इकाई में होगा हनुमान चालीसा का पाठ

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान असम इकाई के तत्वावधान में आयोजित असम इकाई के उपाध्यक्ष श्री बजरंग केजड़ीवाल के जन्मदिवस पर ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकाई अध्यक्षा रंजना बिनानी काव्या एवं सचिव अर्चना सरताज जी ने नवीन कुमार भट्ट नीर को बताया कि इस आयोजन में 40 प्रतिभागियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना है। यह पाठ दिनांक 13 मई 2023 शनिवार को सुबह 8:00 बजे से मंत्रोच्चार विधिपूर्वक आरंभ होगा। शंखनाद के द्वारा आह्वान कर अर्चना जायसवाल जी शुभारंभ करेंगी। सरला बजाज जी द्वारा बधाई कार्ड , बजरंग केजड़ीवाल जी द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना मीना नागौरी द्वारा माल्यार्पण एवं अनामिका वैश्य आईना द्वारा दीप प्रज्वलन, बधाई उद्बोधन रंजना बिनानी के द्वारा किया जाना है। डॉक्टर ओमप्रकाश मधुब्रत जी इस आयोजित कार्यक्रम पर दो शब्द समापन पर आशीर्वाद देंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र जी इदन्नमम क्रमांक 62 का शुभ विमोचन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रतिभागियों सम्मिलित हेतु सूचना मिल चुकी है बजरंग केजरीवाल, नवीन कुमार नीर, राम प्रकाश अवस्थी रूह डॉक्टर भगवान सहाय मीना रितेश शर्मा महेंद्र सिंह कटारिया लव कुश तिवारी माधवपुरी शेखर रंजना बिनानी काव्या मीना नागौरी आशीष पांडे जिद्दी नंदिता माजी शर्मा अनामिका वैश्य आईना डॉक्टर ऐश्वर्या सीमा भगवती बिनानी सरोज शुक्ला श्री सरिता सिंह कुसुम बजाज ऊषा बिनानी अर्चना जायसवाल सरताज नरेश द्विवेदी अनु तोमर किरण कलंत्री रूपमाला कुमारी चंदा देवी स्वर्णकार डॉ कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित डॉक्टर मनीषा सहाय अब तक सूचना देकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी है।

इस कार्यक्रम को लेकर नवीन कुमार भट्ट नीर ने कहा की निश्चित ही यह कार्यक्रम में चार चांद लगेंगे, जिसमें देश के चारो दिशा से प्रतिभागी अपने मधुर कंठ से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे साथ ही जन्मोत्सव पर आदरणीय बजरंग केजड़ीवाल जी को बधाई देंगे। साहित्य संगम संस्थान पहले भी एक से बढ़कर एक अनूठे कार्य कर चुका है। साहित्य संगम संस्थान से जुड़े हिंदी सेवी स्वेच्छा से आगे आकर अनूठे से अनूठे कार्यक्रम कर सबकी गरिमा को बढ़ा देते है,आप सभी को पुनः बधाई आप सभी का सादर अभिनन्दन वंदन है।