रामू बाजपेयी –
पाली (हरदोई)- मंगलवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय में माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक कंपनी की तरफ से शारीरिक सौष्ठव सम्बन्धी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें रस्साकशीं, पंजा लड़ाना, मेढक चाल व कबड्डी शामिल थी। छात्र तथा छात्राओ ने इसमे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विजयी प्रतिभागियों को कंपनी की तरफ से मेडल, सर्टिफिकेट व कोल्ड ड्रिंक देकर सम्मानित किया गया । माउंटेन ड्यू कंपनी के साइट इंचार्ज विनीत कुमार ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य कंपनी का प्रचार करने के साथ साथ बच्चों के अंदर शारीरिक क्षमताओं का विकास करना है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता, अश्वनी, रवि, विश्कर्मा, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, विशाल बाजपेयी, ज्ञानप्रकाश, रामप्रकाश राजपूत, राजीव पाण्डेय आदि के साथ साथ समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा