उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से आज उनके कार्यालय कक्ष में भारत सरकार के संयुक्त सचिव पेट्रोलियम, श्री आशीष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की । भेंट के दौरान श्री आशीष चतुर्वेदी ने राज्य में पाइपलाइन गैस कनेक्शनों की संख्या 28 लाख से बढ़ाकर 01 करोड़ करने का प्रस्तुतिकरण भी दिया ।
वर्तमान में यह योजना प्रदेश के 22 जनपदों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जायेगी । श्री सतीश महाना ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की यह पहल बहुत ही सराहनीय है । इसका लाभ प्रत्यक्ष और अप्रत्क्षय रूप से प्रदेश की जनता को मिलेगा । उन्होंने कहा कि गैस पाइपलाइन की सप्लाई से शहरों में प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा ।