- बेहटागोकुल के एसआई ने थाने में लिखाई रिपोर्ट
- डायल 100 की गाड़ी पर तैनात है एचसीपी
- 30 जनवरी 2018 को गायब हुई थी सरकारी पिस्टल
- 2 फरवरी को गुम होने की दर्ज हुई थी रिपोर्ट
- तीन माह बाद भी सरकारी पिस्टल नही खोज सकी पुलिस
ड्यूटी से हरदोई वापस आते समय तीन माह पहले गायब हुई एचसीपी की सरकारी पिस्टल के मामले की अब चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक लापता हुई सरकारी पिस्टल पुलिस बरामद नही कर सकी है।
बतादें की यूपी 100 की पीआरवी 2758 पर तैनात प्रभारी व एचसीपी शकील 30 जनवरी को ड्यूटी समाप्त करके हरदोई आ रहे थे। जिस वाहन पर वह बैठे थे उस वाहन में ही उनकी सरकारी पिस्टल गुम हो गयी। पिस्टल गायब होते ही एचसीपी परेशान हो गया और पहले तो तलाश किया जब नहीं मिली तो 2 फरवरी को बेहटागोकुल में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
सन्दिग्ध अवस्था मे गुम हुई सरकारी पिस्टल अभी तक नही मिली है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बेहटागोकुल थाने में तैनात में दारोगा शांति शरण यादव ने पिस्टल गुम होने के मामले में थाने में पिस्टल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। करीब तीन माह होने को है लेकिन अभी तक पुलिस अपने ही महकमे की पिस्टल नही तलाश सकी है।