सपा नेता सुभाष पाल समेत 13 पर गैंगेस्टर

                जिला कारागार में बंद सपा नेता सुभाषपाल समेत 13 लोगों पर देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। सुभाष पाल 75 लाख की नकली व जहरीली शराब के मामले में जेल में बंद है।
               गैंगेस्टर एक्ट की यह कार्यवाही सुभाष पाल पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने की है। बता दें कि कुछ समय पहले कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम के साथ क्राइम ब्रांच ने एक बंद मकान से छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध व जहरीली शराब बरामद करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सुभाष पाल भाग निकला था । बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था । पुलिस ने सुभाष पाल को रिमांड पर लेकर फिर शराब बरामद की थी। इस मामले में अब पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। गैंगेस्टर में सुभाष पाल, वीरेंद्र, अनूप द्विवेदी, सन्तोष पाल, राजू, सोहन लाल, दिनेश, राकेश, सर्वेश, भानू, मुकेश, रामेंद्र आदि शामिल है। सभी लोग शराब मामले में जेल में बंद है।