पिता की पुण्य तिथि पर किया वृक्षारोपण और वृक्ष दान

शिव यादव-

——————————————-–————–
हरदोई|माधौगंज विकास खंड के ग्राम हरिचंदापुर निवासी युवा सत्यम शुक्ला ने अपने पिता स्वर्गीय राजेश शुक्ला की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में वृक्षारोपण और वृक्ष दान कर अनोखी मिशाल पेश की। इस दौरान स्वप्न सेवा संस्थान माधौगंज के सदस्यों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवल माहेश्वरी, अमरनाथ गुप्ता , अमित , संजय , रूबी और सोनम आदि शामिल रहे।