जो बाधाओं को पार कर लेते वही यह मुकाम हासिल कर पाते है:- जगदीश पिल्लई

03 माह 18 दिन में 4187 फिट रिबन पर सम्पूर्ण भगवत गीता लिखकर दर्ज करया नाम

हरदोई– 03 माह 18 दिन में 4187 फिट रिबन पर सम्पूर्ण भगवत गीता लिखकर गिनीज आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने एवं जनपद को गौरान्वित करने वाले कृष्ण नगरिया निवासी श्री मुन्नू सिंह के पुत्र आर्यन सिंह को रसखान प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्टेट सतीश कुमार और चार बार गिनीज आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके प्रदेश के बनारस जनपद के जगदीश पिल्लई ने संयुक्त रूप मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया तथा आर्यन सिंह को गिनीज आफ वर्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि एक रिबन पर भगवत गीता सम्पूर्ण सार लिखने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत एवं लगन का फल उन्हें प्राप्त हुआ है और जनपद का नाम भी विश्व में चमकया है। जगदीश पिल्लई ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के नियम काफी कड़े है और जो इन बाधाओं को पार कर लेते वही यह मुकाम हासिल कर पाते है। कार्यक्रम में आये बुधजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने जनपद का नाम रोशन करने पर आर्यन को पर बधाई दी।