बिजली अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

         हरदोई– बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक जनहित कार्य करते हुए वृक्षारोपण किया और इसके महत्व को बताते हुए जनता से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
         अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड हरदोई के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ पौधारोपण किया गया और उनके द्वारा आपने सहयोगियो को यह भी बताया गया कि आप सब वृक्षों को जरूर लगाएं यह हमारे जीवन दाता हैं।बताया कि आज जो गर्मी पड़ रही है वह पेड़ों के अभाव के कारण ही है।इस पर चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार व राजेंद्र कुमार व द्विवेदी एवं समस्त स्टाफ ने अपने अपने विचार रखें और सब ने संकल्प लिया कि हम वृक्षों को जरुर लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे सहयोगी स्टाफ में अवर अभियंता अजय मिश्रा व कार्यालय सहायक प्रेम शंकर गौतम मनोज कुमार उमाकांत त्यागी स्टॉफ उपस्थित रहा।