राष्ट्रध्वज : तिरंगा

तिरंगे में केसरिया रंग आता है ,
जो त्याग और बलिदान की भावना बढ़ाता है ।
तिरंगे में सफेद रंग आता है,
जो शांति, एकता और सच्चाई को बनाए रखता है।
तिरंगे में हरा रंग आता है,
जो विश्वास और उर्वरता के विषय में बताता है।
24 तीलियों का नीला चक्र दिखाई देता है,
जो कि अशोक चक्र कहलाता है।
तिरंगे में अदृश्य लाल रंग भी होता है,
जो बलिदानियों की पहचान को दिखाता है।

(जय हिंद, जय भारत)

संजना
12वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश।