हरदोई- योगी सरकार में शराब माफियाओं के बुरे दिन शबाब पर है। एक के बाद एक शराब माफिया पुलिस के शिकंजे में फंसते जा रहे है। खास बात तो यह है कि सत्तादल से जुड़े शराब माफियाओं को भी पुलिस नही बख्श रही। ताज़ा मामला पाली इलाके का है। शाहाबाद के एक भाजपा नेता के पुत्र समेत सरकारी ठेके के सेल्समैन के खिलाफ शराब में मिलावटखोरी का मामला दर्ज कर दुकान को सीज करके मौजूद माल को कब्जे में लिया। इस कार्यवाही से भाजपा में हड़कम्प की स्थित है। जाहिर है कि सत्तादल के नेताओ ने इस मामले में पैरवी को लेकर एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया था। लेकिन शराब माफियाओं को जमीदोज करने की ठान चुकी खाकी ने भगवा खेमे की एक न सुनी।
बताते चले कि शाम पुलिस वल ने क्षेत्रीय आवकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा,आवकारी आरक्षी प्रेमकिशोर वर्मा आजाद खां के साथ कस्वा पाली के शाहवाद मार्ग पर मेन रोड स्थित एक सरकारी शराब के ठेके पर छापा मारी की थी जिसमे ठेके के सेल्समैन विशाल यादव को शराब की शील पैक बोतलो को खोल कर उसमें शराब के नाम पर रंगीन पानी बेचते गिरफ्तार किया था। पास से रंगीन पानी व खाली बोतले आदि उपयुक्त उपकरण भी वरामद किये थे।पूछताछ में स्टाक रजिस्टर विक्री रजिस्टर सहित लाइसेंस भी नही मौजूद मिला।आवकारी टीम ने दुकान में मौजूद 67 शराब पेटियों को अपने कब्जे में लेकर दुकान को सीज कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान शाहवाद के मोहल्ला मोलागंज निबासी भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्रा के वेटे अभिषेक मिश्रा के नाम पर है।जिसको लेकर सत्तादल के नेताओ ने मामले को सुलटाने की बेजोड़ कोशिश की पर पर नाकाम रही।राजेन्द्र मिश्रा शाहवाद से भाजपा की टिकट पर चेयरमैन का चुनाव भी लड़े थे पर उनके पाले में हार नसीब हुई थी।थानाध्यक्ष पाली धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि विशाल यादव व अभिषेक मिश्रा के खिलाफ अभियोग पंजिकृत कर विशाल को जेल भेज दिया गया है। साथ ही अभिषेक की तलाश जारी है।