कोतवाली पुलिस ने नगर के खेड़ाबीबीजयी में छापा मारकर दो महिलाओं को शराब बनाते हुए बन्दी बना लिया है।सरदारगंज पुलिस चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद ने छापा मारा उस समय उमा पत्नी काले व सोनी पत्नी बच्चुआ चूल्हे पर शराब बना रही थी।पुलिस ने मौके से लगभग चार सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया लेकिन मौके से केवल दस लीटर शराब बरामद की।दीपावली पर गांव गांव कच्ची शराब का निर्माण किया गया।और दिनभर बिक्री चलती रहती है।जबकि कोतवाली पुलिस की कार्यवाही केवल खेड़ाबीबीजयी तक ही सीमित है।
कच्ची शराब एवं उपकरण के साथ एक बन्दी
टडियावाँ में मुखविर की सूचना पर रविवार को उपनिरीक्षक संजय सिंह ने मय हमराही दविश देकर गांव देविहा फत्तेपुर निवासी अमित कुमार को घर से अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब एक भट्ठी एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।